25 Apr 2024, 07:54:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हसीनाओं के साथ रंग-बिरंगे रंगों में रंगे बोल्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2017 9:04PM | Updated Date: Feb 27 2017 9:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जमैका के रहने वाले दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट इस समय खूब मस्ती करते हुए व्यस्त नजर आ रहे हैं। हाल ही में होली पार्टी को लेकर वह सुर्खियों में हैं। उन्होंने पार्टी करने के लिए कोई होटल बुक नहीं बल्कि अपने प्राइवेट जेट को ही क्लब में बदल लिया था। बोल्ट कुछ खूबसूरत हसीनाओं के साथ रंगों में रंगे हुए दिखाई दिए जिनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

बोल्ट की त्रिनिदाद कार्निवल में पार्टी करते हुए फोटोज सामने आए हैं। इस दौरान वे यहां की लड़कियों के ऊपर रंग डालकर ड्रिंक कर रहे हैं। ऐसा लग रहा था जैसे वे होली खेल रहे हों। हालांकि, बोल्ट ने यहां आधे चेहरे को कपड़े से ढका था। इसके बाद बोल्ट ने वहां फैन्स के साथ डांस करने के साथ ही सेल्फी भी ली।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »