19 Apr 2024, 07:25:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गोपी और मोनिका ने नई दिल्ली मैराथन जीती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2017 7:28PM | Updated Date: Feb 26 2017 7:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रियो ओलंपियन टी गोपी और मोनिका अथारे ने यहां दूसरी आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस नई दिल्ली मैराथन में क्रमश: पुरूष और महिला वर्ग का खिताब जीत लिया। गोपी ने यहां पहली बार पूर्ण मैराथन में हिस्सा लेते हुए दो घंटे 15 मिनट और 37 सेकेंड के समय के साथ जीत दर्ज की। उनका निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दो घंटे 15 मिनट और 25 सेकेंड है। वह पहले ही अगस्त में लंदन में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

पुणे के सेना खेल संस्थान के बहादुर सिंह धोनी ने दो घंटे 16 मिनट नौ सेकेंड के साथ दूसरा जबकि टीएच संजीत ने 42.195 किमी की दूरी दो घंटे 17 मिनट और 20 सेकेंड में पूरी करके तीसरा स्थान हासिल किया। इन दोनों ने भी विश्व चैम्पियनशिप का दो घंटे 19 मिनट का क्वालीफिकेशन समय हासिल किया।

महिला मैराथन में नासिक की मोनिका ने दो घंटे 39 मिनट और आठ सेकेंड में रेस पूरे इस दूरी में अपना पहला खिताब जीता। उन्होंने भी दो घंटे और 45 मिनट का क्वालीफिकेशन समय हासिल किया। ज्योति गवाते (दो घंटे 53 मिनट और 48 सेकेंड) दूसरे जबकि रंजन कुमारी (तीन घंटे आठ मिनट और चार सेकेंड) तीसरे स्थान पर रहीं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »