19 Apr 2024, 23:34:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

'चीन की दीवार' तोड़ने उतरेंगे विजेंदर सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2017 6:47PM | Updated Date: Feb 16 2017 6:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के स्टार प्रो मुक्केबाज विजेंदर सिंह आगामी एक अप्रैल को मुंबई में चीन के डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट चैंपियन जुल्पिकार मैमातियाली की चुनौती को ध्वस्त कर अपना दूसरा खिताब जीतने के लिए रिंग में उतरेंगे। 
 
31 वर्षीय विजेंदर ने गत दिसंबर में तंजानिया के फ्रांसिस चेका को तीन राउंड में ही पीटकर अपना खिताब बरकरार रखा था। विजेंदर अभी सर्किट में अजेय हैं और ब्रिटिश ट्रेनर ली बीयर्ड की निगरानी में मैनचेस्टर में कड़ी अभ्यास कर रहे हैं। विजेंदर ने अब तक आठ मुकाबले जीते हैं जिसमें से सात नॉकआउट रहे हैं। 
 
वहीं 2015 में प्रो मुक्केबाजी में पदार्पण करने वाले मैमातियाली ने भी अब तक आठ मुकाबले लड़े हैं जिसमें से उन्होंने सात में जीत दर्ज की है। मुक्केबाजी में चीन की दीवार माने जाने वाले मैमातियाली ने पांच मुकाबलों में नाकआउट में जीत दर्ज की है। चीन के नंबर एक मुक्केकाज मैमातियाली का भारत में यह तीसरा मुकाबला होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »