25 Apr 2024, 20:40:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गोल्ड कप दंगल में उतरेंगे 600 पहलवान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2017 5:18PM | Updated Date: Feb 5 2017 5:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रिकार्ड 600 पहलवान यहां आठ से 10 फरवरी तक होने वाले 13वें अखिल भारतीय गुरू मुन्नी गोल्ड कप दंगल में 12 वजन वर्गों में अपनी चुनौती पेश करेंगे। दंगल के सचिव भाई महाबीर ने बताया कि सभी 12 वजन वर्गों में पहले, दूसरे और तीसरे (दो) स्थान पाने वाले पहलवानों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। गोल्ड कप के विजेता को 31 हजार रूपए का पुरस्कार मिलेगा।
 
महाबीर ने बताया कि यह दिल्ली का एकमात्र ऐसा दंगल है जिसमें मिट्टी और मैट दोनों पर कुश्तियां कराई जाती है। 25 से 55 किलोग्राम वर्ग तक के मुकाबले मैट पर होते हैं जबकि 55 से लेकर 85 किलोग्राम से अधिक के मुकाबले मिट्टी पर कराए जाते हैं। गुरू मुन्नी व्यायामशाला में पहलवानों के वजन आठ फरवरी को लिए जाएंगे
 
और उसके बाद मुकाबले शुरू होंगे। दंगल के संयोजक एवं पूर्व पार्षद सुनील कक्कड़ ने बताया कि केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल दंगल में मुख्य अतिथि होंगे। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी, सांसद मीनाक्षी लेखी और दिल्ली के कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »