25 Apr 2024, 07:53:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

16 जनवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे योगेश्वर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2017 7:49PM | Updated Date: Jan 14 2017 7:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त 16 जनवरी को शीतल के साथ विवाह बंधन में बंध जायेंगे।      पहलवान योगेश्वर दत्त के घर उनकी शादी की तैयारियां जोरों से शुरू हो चुकी हैं। पकवान बनने लगे हैं और मंगल गीत गाये जाने लगे हैं। घर पर रिश्तेदारों की चहल पहल शुरू हो गई है। 
 
योगेश्वर 16 जनवरी को कांग्रेस नेता की बेटी शीतल के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। परिवार के लोगों ने शादी का कार्यक्रम दिल्ली के नरेला में जीटी रोड पर द जेहाल गार्डन में रखा है। घुड़चढ़ी शाम चार बजे रखी गई है और पांच बजे गांव से बारात रवाना होगी। 
         
शादी में शामिल होंगे ये-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह, खेल मंत्री विजय गोयल ,मुरली मनोहर जोशी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, खेल मंत्री अनिल विज, प्रदेश के सभी मंत्रियों और विधायकों को न्यौता दिया है। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह और आमिर खान को कुश्ती सिखाने वाले भारतीय महिला कुश्ती टीम के कोच कृपाशंकर बिश्नोई को भी न्यौता दिया गया है।
       
इनके अलावा भारत के स्टार खिलाड़ी सुशील कुमार, वीरेंद्र सहवाग, सायना नेहवाल, गीतिका जाखड समेत अन्य खेल सितारे भी योगेश्वर की शादी में बाराती बनेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »