25 Apr 2024, 17:35:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सरकार ने रद्द किया आईओए का निलंबन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2017 11:33AM | Updated Date: Jan 14 2017 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) के सुरेश कलमाड़ी और अभय चौटाला की आजीवन अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के फैसले को वापस लेने के बाद सरकार ने आईओए का निलंबन शुक्रवार को रद्द कर दिया।

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भ्रष्टाचार के आरोपी कलमाड़ी और चौटाला को आईओए का आजीवन अध्यक्ष बनाने के फैसले का कड़ा विरोध करते हुए आईओए को अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया था और आईओए को अपने इस फैसले को वापस लेने को कहा था।

सरकार के दबाव के आगे झुकते हुए आईओए ने अपनी गलती मानकर कलमाड़ी और चौटाला की नियुक्ति रद्द कर दी। आईओए के यू टर्न के बाद सरकार ने भी भारतीय ओलिंपिक संघ के अस्थाई निलंबन को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »