25 Apr 2024, 23:24:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दागियों की नियुक्ति पर सरकार सख्त, IOA की मान्यता रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2016 8:44PM | Updated Date: Dec 30 2016 8:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार ने सुरेश कलमाड़ी और अभय चौटाला को भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) का आजीवन अध्यक्ष बनाए जाने के मामले में कड़ा कदम उठाते हुए IOA की मान्यता को तब तक के लिए रद्द कर दिया जब तक कि IOA अपना फैसला नहीं बदलता।
 
केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा, IOA जब तक कलमाडी और चौटाला पर अपने फैसले को नहीं बदलता है तब तक के लिए सरकार ने IOA को दी गई मान्यता को रद्द कर दिया है। IOA के ये फैसले नैतिकता के खिलाफ थे, इसलिए हमने यह कदम उठाया है।  
             
सरकार ने इस मामले में 28 दिसंबर को IOA को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और IOA को आज शाम पांच बजे तक इस कारण बताओ नोटिस का जवाब देना था।
 
IOA ने इस नोटिस का जवाब देने के लिए 15 जनवरी 2017 तक का समय मांगा लेकिन सरकार इस जवाब  से संतुष्ट नहीं हुई और उसने IOA की मान्यता को रद्द कर दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »