26 Apr 2024, 05:07:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कलमाडी और चौटाला बने IOA आजीवन अध्यक्ष, सरकार ने कहा- फैसला गलत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2016 11:10PM | Updated Date: Dec 28 2016 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। खेल मंत्री विजय गोयल ने सुरेश कलमाड़ी और अभय सिंह चौटाला को भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) का आजीवन अध्यक्ष बनाने के फैसले पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस फैसले से हैरान हैं और इस मामले में उचित कार्रवाई करेंगे। 

 
IOA ने चेन्नई में मंगलवार को अपनी वार्षिक आम सभा में राष्ट्रमंडल खेल 2010 के दागी कलमाड़ी और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे एक अन्य पूर्व अध्यक्ष चौटाला को मानद आजीवन अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है। 
 
गोयल ने ट्वीट करके कहा, सुरेश कलमाड़ी और अभय सिंह चौटाला को IOA आजीवन अध्यक्ष बनाए जाने से हैरान हूं। दोनों ही भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं। हम इस संबंध में रिपोर्ट मांगेगे और उचित कार्रवाई करेंगे।
 
IOA की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार कलमाड़ी और चौटाला से पहले केवल विजय कुमार मल्होत्रा को ही IOA का आजीवन अध्यक्ष बनाया गया था। वह 2011 और 2012 में IOA के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे थे। 
 
कलमाड़ी 1996 से 2011 तक IOA अध्यक्ष रहे और उन्हें 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में घोटाले में संलिप्तता के कारण दस महीने जेल की सजा काटनी पड़ी थी। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। 
 
चौटाला दिसंबर 2012 से फरवरी 2014 तक IOA अध्यक्ष रहे। उस समय अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने चुनावों में IOA को निलंबित कर रखा था क्योंकि उसने चुनावों में ऐसे उम्मीद्वार उतारे थे जिनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल थे। IOA अध्यक्ष के रूप में उनके चुनाव को आईओसी ने रद्द कर दिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »