29 Mar 2024, 10:48:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ओलिंपियन शिवा केशवन बने एशियाई चैंपियन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 24 2016 10:58AM | Updated Date: Dec 24 2016 10:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नगाओ (जापान)। पांच बार शीतकालीन ओलिंपिक में हिस्सा ले चुके भारत के शिवा केशवन ने एशियाई ल्यूज चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। शिवा ने चोट से उभरने के वापसी करते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। शिवा अब एशिया चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक के साथ कुल छह पदक जीत चुके हैं।

केशवन ने चैंपियनशिप में अपना दबदबा बनाए रखा और दो हीट की रेस में 1 मिनट 39.962 सेकंड का बेहतरीन समय निकाला। स्पर्धा में उनकी रफ्तार 130.4 किलोमीटर प्रति घंटा रही और पहले स्थान पर रहकर उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मेजबान जापान के तनाका शोहेई 1 मिनट 44.874 सेकंड और 124.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार के साथ दूसरे स्थान पर रहे। चीनी ताइपे के लिएन तेन एन ने 1 मिनट 45.120 सेकंड और 126.3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।

भारतीय एथलीट शिवा वर्ष 2017 में आॅस्ट्रिया के इन्सब्रुक में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। वह साथ ही विश्व कप सर्किट स्पर्धाओं में भी हिस्सा लेंगे, जिसके जरिए वह कोरिया में होने वाले 2018 शीतकालीन ओलिंपिक क्वालिफिकेशन प्रक्रिया में जगह बना सकेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »