20 Apr 2024, 19:17:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आनंद ने शतरंज क्लासिक में कारूआना से ड्रॉ खेला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2016 10:17AM | Updated Date: Dec 13 2016 10:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लंदन शतरंज क्लासिक के दूसरे दौर में फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव को हराकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया है। पिछले दौर में अमेरिका के फाबियानो कारूआना के खिलाफ ड्रॉ खेलने के बाद आनंद ने सफेद मोहरों से खेलते हुए फ्रांसीसी खिलाड़ी के खिलाफ जीत दर्ज की।
 
टूर्नामेंट के दौरान अमेरिका के वेस्ली सो 2800 रेटिंग के बैरियर को पार करने वाले खेल के इतिहास के 12वें खिलाड़ी बने। इस अमेरिकी ने इसके साथ ही ग्रैंड चेस टूर्नामेंट में पहले स्थान का दावा मजबूत किया, जिससे उन्हें एक लाख डॉलर की बोनस राशि मिलेगी।
 
वेस्ली सो ने इंग्लैंड के ग्रैंडमास्टर माइकल एडम्स को हराया। अन्य मुकाबलों में में अमेरिका के फाबियानो कारूआना ने बुल्गारिया के वेस्लीन टोपालोव को हराकर पहली जीत दर्ज की। रूस के व्लादिमीर क्रैमनिक ने अरमेनिया के लेवोन अरोनियन से ड्रॉ खेला। नीदरलैंड्स के अनीष गिरी ने भी अमेरिका के हिकारू नाकामूरा के साथ अंक बांटे। वेस्ली दो अंक के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं, जबकि आनंद, क्रैमनिक, कारूआना और आरोनियन 1.5 अंक के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »