28 Mar 2024, 17:48:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पैरालंपिक पदक विजेताओं को महिंद्रा ने दिए 10-10 लाख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2016 7:45PM | Updated Date: Dec 9 2016 7:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की अग्रणी एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने रियो पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया और मरियप्पन थंगावेलू तथा कांस्य पदक विजेता वरूण सिंह भाटी को शुक्रवार को यहां एक समारोह में 10-10 लाख रूपए के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। 
         
महिंद्रा ने इसके अलावा स्वर्ण पदक विजेता झाझरिया और थंगावेलू को महिंद्रा थार ऑफरोडर गाड़ी भी भेंट की। कंपनी के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी प्रवीण शाह ने इन पदक विजेताओं को समारोह में महिंद्रा थार की चाबी और चेक सौंपे। 
         
प्रवीण शाह ने इस अवसर पर कहा" हमारे कार्यकारी अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने रियो पैरालंपिक से पहले ही ट्विटर पर घोषणा कर दी थी कि पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार और स्वर्ण विजेता को महिंद्रा थार प्रदान की जाएगी।
 
इस सम्मान को अपने लिए गौरवपूर्व क्षण बताते हुए झाझरिया ने कहा" मैं रियो पैरालंपिक में भारतीय दल का ध्वजवाहक था और मुझ पर पदक जीतने का पूरा दबाव था। 
 
माहौल ऐसा था कि क्या पैरालंपिक में भारत स्वर्ण पदक जीत पाएगा क्योंकि रियो ओलंपिक में किसी भारतीय खिलाड़ी  ने स्वर्ण नहीं जीता था।" उल्लेखनीय है कि रियो ओलंपिक में भारत को एक रजत और एक कांस्य मिला था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »