25 Apr 2024, 09:13:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वाणी ने जीता सत्र का अपना सातवां खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2016 10:44AM | Updated Date: Dec 3 2016 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नोएडा। वाणी कपूर ने हीरो महिला प्रोफेशनल गोल्फ टूर के 17वें और आखिरी चरण के अंतिम दिन शुक्रवार को अनुभवी स्मृति मेहरा की कड़ी चुनौती पर काबू पाते हुए सत्र का अपना सातवां खिताब जीत लिया। 
 
नोएडा गोल्फ कोर्स में छह लाख रुपए की पुरस्कार राशि वाले इस टूर्नामेंट में वाणी ने एक ओवर 73 का स्कोर किया और 221 के कुल स्कोर के साथ खिताब जीता। स्मृति का कुल स्कोर 223 रहा। वाणी ने इसके साथ ही स्मृति के एक सत्र में सर्वाधिक सात खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। नोएडा की वैष्णवी सिन्हा (226) को तीसरा स्थान मिला। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »