26 Apr 2024, 01:12:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंदौर आईं साक्षी मलिक ने कहा- 'सीक्रेट' से बना कॅरियर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2016 11:51AM | Updated Date: Nov 27 2016 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। रियो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि सीक्रेट किताब ने उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है और इस किताब की बदौलत ही आज मेरा कॅरियर इस मुकाम पर है। रविवार को शहर में होने वाली साइक्लोथोन ट्रेजर हंट में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने आईं साक्षी ने शनिवार को एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, रॉन्डा बर्न की द सीक्रेट किताब मुझे बहुत पसंद है। यह मेरी प्रेरणा रही है और मैंने अपने कॅरियर में जो कुछ हासिल किया है वह इस किताब की बदौलत ही है। किताब पढ़ने के अलावा इसका वीडियो भी देखती हूं।

साक्षी ने कहा, मैं चाहती हूं खिलाड़ी आगे बढ़ें और देश का नाम रोशन करें। इसीलिए यहां खिलाड़ियों को प्रेरित करने आई हूं। उन्होंने कहा, जब तक शरीर साथ देगा कुश्ती लड़ती रहूंगी। शादी के बाद भी कुश्ती जारी रहेगी। दंगल फिल्म लड़कियों से प्रेरित है और इससे लोगों को पता चलेगा असली कुश्ती क्या होती है। लोग अभी तक यही समझते हैं कि कुश्ती का मतलब लड़ाई करना होता है। एयरपोर्ट पर इंदौर कार्पोरेशन कुश्ती संघ के अध्यक्ष मानसिंह यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने साक्षी का स्वागत किया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »