19 Apr 2024, 13:54:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

2024 के ओलिंपिक में 50 पदक जीतने का लक्ष्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2016 10:31AM | Updated Date: Nov 19 2016 10:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। खेल मंत्री विजय गोयल ने बताया कि नीति आयोग ने 2024 के ओलिंपिक खेलों में 50 पदक जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

लोकसभा में रत्न लाल कटारिया के प्रश्न के लिखित उत्तर में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा कि नीति आयोग ने आओ खेलें नामक एक पुस्तिका का प्रकाशन किया है जिसमें भविष्य के 2024 के ओलिंपिक खेलों में 50 पदक जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल विकास विधेयक के प्रारूप पर इस समय विभिन्न हितधारकों के साथ परामर्श किया जा रहा है। सरकार इसे शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »