19 Apr 2024, 17:42:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रिंग की जगह साक्षी और योगेश्वर ने रैंप पर बिखेरा जलवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2016 11:46AM | Updated Date: Nov 4 2016 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रियो ओलिंपिक में कांस्य पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है और प्रो कुश्ती लीग के दूसरे सत्र से पहले साक्षी तथा योगेश्वर दत्त सहित स्टार पहलवानों ने पूरी तड़क- भड़क के साथ गुरुवार को यहां रैंप पर अपना जलवा बिखेरा।
 
साक्षी रियो में इतिहास बनाने के बाद कई सम्मान समारोह की साक्षी बनीं, लेकिन उनके लिए रोहित बल जैसे अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर की ड्रैस में रैंप पर वॉक करना एक अलग ही अनुभव था। साक्षी इस दौरान काले रंग के पारंपरिक डिजाइन के गाउन में रैंप पर उतरीं, जिस पर गोल्डन रंग की बेहद खूबसूरत कढ़ाई थी।
 
प्रो रेसलिंग का दूसरा सत्र 15 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है जिसके लिए भारतीय कुश्ती महासंघ और इस लीग के प्रमोटर प्रो स्पोर्टीफाई ने एक फैशन शो का आयोजन किया जिसकी थीम 'टरबन' (पगड़ी) रखी गई थी। योगेश्वर अन्य पहलवानों के विपरीत सूट में रैंप पर उतरे। रैंप पर जो अन्य पुरुष पहलवान उतरे, उन्होंने धोती कुर्ता और पगड़ी पहन रखी थी। पहलवानों के साथ मॉडल भी रैंप पर उतरे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »