25 Apr 2024, 22:15:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस्लाम का मजाक उड़ाने पर लुईस स्मिथ पर प्रतिबंध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2016 1:29PM | Updated Date: Nov 3 2016 1:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। चार बार के ओलिंपिक पदक विजेता ब्रिटेन के जिमनास्ट लुईस स्मिथ पर इस्लाम का मजाक उड़ाने के आरोप में दो महीने का प्रतिबंध लगाया गया है। स्थानीय मीडिया ने पिछले महीने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें स्मिथ अपने साथियों के साथ इस्लाम का मजाक उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। 
 
उन्होंने पहले नमाज पढ़ने की एक्टिंग की इसके बाद जोर-जोर से अल्लाह-हू-अकबर कहकर चिल्लाने लगे। वीडियो में स्मिथ के साथी ल्यूक कार्सन भी दिखाई दे रहे हैं, जो उनके पीछे अजीब हरकतें कर रहे हैं। स्मिथ की इस हरकत के बाद ब्रिटिश जिमनास्टिक ने उन पर यह प्रतिबंध लगाया है।
 
ब्रिटिश जिमनास्टिक ने कहा, लुईस ने माना कि उनका व्यवहार उचित नहीं था। अनुशासन समिति ने आरोपों को सही पाया और उन पर दो महीने का प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा उनके साथी ल्यूक कार्सन को भी चेतावनी दी गई है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »