25 Apr 2024, 17:28:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

डोप टेस्टः बीजिंग ओलंपिक के 6 विजेताओं को गंवाने पड़े पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2016 9:42PM | Updated Date: Oct 27 2016 9:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। बीजिंग ओलंपिक 2008 के छह पदक विजेताओं के डोप टेस्ट की पुन: जांच में प्रतिबंधित दवाओं के सेवन की पुष्टि होने के बाद अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने उनके पदक वापिस ले लिए हैं।
        
आईओसी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि छह एथलीटों से पदक वापिस लेने के अलावा तीन और एथलीटों को अयोग्य करार दिया गया है। बीजिंग में 74 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में रजत जीतने वाले उज्बेकी सोसलान तिगिएव, यूक्रेन के भारोत्तोलक ओल्हा कोरोब्का, बेलारूस की भारोत्तोलक आंद्रेई रिबाकू को प्रतिबंधित दवाओं के सेवन का दोषी पाया गया है।
         
कजाखिस्तान के रजत पदक विजेता फ्री स्टाइल पहलवान तैमूराज तिगिएव, कांस्य पदक विजेता बेलारूस की भारोत्तोलक नतासिया नोविकावा, बेलारूस की ही कांस्य पदक विजेता एकातेरिना को भी डोप में विफल पाए जाने के बाद अपने पदक गंवाने पड़े हैं।
         
आईओसी ने नौ डोप के दोषी खिलाड़यिों की लिस्ट जारी की है। इसमें स्पेन के बाधा दौड़ खिलाड़ी जोसफाइन किरूका ओनिया, क्यूबा के लांग जंपर विलफ्रेडो मार्टिनेज और अजेरी के भारोत्तोलक सरदार हसानोव शामिल हैं। आईओसी खिलाड़ियों के नमूने 10 सालों तक संभाल कर रखता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »