29 Mar 2024, 12:03:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

2012 लंदन ओलंपिक के तीन विजेताओं से छिने गोल्ड मेडल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2016 9:32PM | Updated Date: Oct 27 2016 9:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ज्युरिख। लंदन ओलंपिक 2012 की तीन स्वर्ण पदक विजेता कजाखिस्तान की महिला भारोत्तोलकों को नमूनों की पुन: जांच में पॉजिटिव पाया गया है जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) उनके पदक वापिस लेगा। 
        
आईओसी ने गुरूवार को इसकी जानकारी दी। समिति ने बताया कि कजाखिस्तान की 53 किग्रा वर्ग की  भारोत्तोलक जुल्फिया चिनशान्लो, 63 किग्रा वर्ग की स्वर्ण पदक विजेता माइया मानेजा और 75 किग्रा वर्ग की विजेता स्वेत्लाना पोडोबेडोवा को लंदन ओलंपिक खेलों के दौरान प्रतिबंधित दवाओं के सेवन का दोषी पाया गया है। आईओसी ने साथ ही बताया कि नमूनों की पुन: जांच के बाद आठ एथलीटों को अयोग्य करार दिया गया है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »