26 Apr 2024, 01:48:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त के कांसे का रंग नहीं बदलेगाा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2016 5:56PM | Updated Date: Oct 25 2016 5:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लंदन ओलंपिक (2012) में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त के कांस्य पदक का रंग नहीं बदलेगा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी ) ने रूस के दिवंगत पहलवान बेसिक कुडुखोव के खिलाफ जांच हटाने का फैसला किया है। कुडुखोव ने लंदन ओलंपिक में 60 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में रजत पदक जीता था लेकिन बाद में उन्हें प्रतिबंधित स्टेरायड के सेवन के लिए दोषी पाया गया था।

चार बार के विश्व चैंपियन और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता कुडुखोव की 2013 में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। रूसी कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और कुश्ती की विश्व संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसंलिग के उपाध्यक्ष जॉर्जी ब्राइसोव ने एक बयान में कहा आईओसी कुडुखोव को उनके 2012 के लंदन ओलंपिक के रजत पदक से वंचित नहीं करेगी। इससे पहले अगस्त में रिपोर्ट आयी थी कि रूसी पहलवान को डोंपिग में पाजिटिव पाए जाने के बाद उनसे रजत पदक छीना जा सकता है

और योगेश्वर का कांस्य अपग्रेड होकर रजत में बदल सकता है। योगेश्वर ने भी ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की थी लेकिन साथ ही कहा था कि वह रजत स्वीकार नहीं करेंगे और यह पदक कुडुखोव के परिवार के पास ही रहना चाहिए। आईओसी ने 2008 के बींजिग ओलंपिक और 2012 के लंदन ओलंपिक के एथलीटों के नमूनों का फिर से टेस्ट किया था जिसमें कुडुखोव के स्टेरायड तूरीनाबोल के सेवन के लिए

पाजीटिव पाए जाने की पुष्टि हुई थी। यह मामला आईओसी के तीन सदस्यीय अनुशासन आयोग को सौंपा गया था। इस आयोग में स्विटजरलैंड के डेनिस ओसवाल्ड, स्वीडन के गुनीला लिंडबर्ग और तुर्की के उगूर एर्डेनर शामिल थे। समिति ने फिर फैसला किया कि कुडुखोव के खिलाफ जांच समाप्त कर दी जाए और उनका पदक उन्हीं के पास रहने दिया जाए।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »