28 Mar 2024, 13:43:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अभिजीत ने रचा इतिहास- दूसरी बार जीता फिडे ओपन खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2016 12:06PM | Updated Date: Oct 25 2016 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ग्रैंडमास्टर और राष्ट्रमंडल चैंपियन अभिजीत गुप्ता ने हुगेवीन अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया। वह फिडे ओपन में लगातार दो बार खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। शीर्ष वरीयता प्राप्त अभिजीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 में से 7.5 अंक जुटाए, जिससे वह दूसरे स्थान पर काबिज ग्रैंडमास्टर संदीपन चंदा पर एकल बढ़त बनाने में कामयाब रहे।
 
ग्रैंडमास्टर एमआर ललित बाबू और ग्रैंडमास्टर एम. श्याम सुंदर ने क्रमश: तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया। अभिजीत गुप्ता ने लगातार चार जीत अपने नाम की थी और फिर ललित बाबू से ड्रॉ खेला। छठे दौर में अभिजीत ने माइकल डि जोंग पर जीत दर्ज की, जबकि सातवीं बाजी में उन्होंने हमवतन एस. नितिन को आसानी से पराजित किया। अभिजीत ने फिर संदीपन से ड्रॉ खेलकर अंतिम दौर से पहले आधे अंक की बढ़त बना ली थी। उन्होंने फिर लुकास वान फोरीस्ट से ड्रॉ खेला।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »