24 Apr 2024, 09:37:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कबड्डी विश्वकप 2016: ईरान को मात देकर भारत बना विश्वचैंपियन, अजय बने हीरो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2016 9:26PM | Updated Date: Oct 22 2016 9:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। कबड्डी की महाशक्ति और गत दो बार के चैंपियन भारत ने गजब की वापसी करते हुए चिर प्रतिद्वंद्वी ईरान को रोमांचक मुकाबले में 38-29 से हराकर कबड्डी विश्वकप टूर्नामेंट में खिताबी हैट्रिक पूरी कर नया इतिहास बना दिया।
            
भारत की विश्वकप में खिताबी हैट्रिक
भारत ने लगातार तीसरी बार ईरान को कबड्डी विश्वकप के फाइनल में हराया। भारत ने 2004 में ईरान को 55-27 से और 2007 में 29-19 से हराया था। भारत ने इस बार खिताबी मुकाबला 38-29 के अंतर से जीता।

अजय ठाकुर बने हीरो
भारत के जीत के सबसे बड़े हीरो रहे अजय ठाकुर जिन्होंने कमाल की रेड दिखाते हुए कुल 12 अंक बटोरकर भारत को खिताबी जीत दिलाने में सबसे महत्वपूर्ण योगदान दिया।

भारत ने इस मुकाबले में एक बार फिर साबित किया कि क्यों उसे कबड्डी की सुपरपावर कहा जाता है। भारत 22वें मिनट तक मुकाबले में 13-19 से पिछड़ा हुआ था लेकिन उसके बाद उसने शानदार वापसी करते हुए 20-20 से बराबरी की और दो बार ईरान को ऑल आउट करते हुए लगातार अपनी बढ़त मजबूत की।

मैच देखने पहुंचे खेल मंत्री विजय गोयल
भारत के खिताब जीतते ही पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा और भारतीय खिलाड़यिों तथा कोच बलवान सिंह ने तिरंगा लेकर कोर्ट का चक्कर लगाया और दर्शकों का अभिभावदन स्वीकार किया। भारत की इस खिताबी हैट्रिक को देखने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल भी मौजूद थे।
             
जीत का जमकर मनेगा जश्न
अजय ठाकुर इस जीत को अपने जीवन का सबसे यादगार पल बताया और दर्शकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। मैच के बाद उन्होंने कहा कि अब तो इस जीत का जमकर जश्न मनेगा।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »