24 Apr 2024, 12:44:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टि्वटर पर भिड़े सानिया मिर्जा और संजय मांजरेकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2016 11:05AM | Updated Date: Oct 20 2016 11:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कमेंटेटर संजय मांजरेकर ट्विटर पर गर्मागर्म बहस में उलझ गए। इस सब की शुरुआत तब हुई जब संजय मांजरेकर ने सानिया के ट्वीट पर एक अजीब कमेंट किया। सानिया माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर इस बात को लेकर खुशी मना रही थीं कि वह बीते 80 हफ्तों से डब्ल्यूटीए महिला युगल रैंकिंग में पहले पायदान पर हैं। 
 
जब सानिया ने इस बारे में ट्वीट किया तो संजय ने सानिया की टिप्पणी को सुधारते हुए कमेंट किया। अपने ट्वीट में सानिया ने लिखा था, आज मैं लगातार 80 हफ्तों तक दुनिया में नंबर वन खिलाड़ी बन गई हूं। यह एक शानदार सफर है। मांजरेकर ने यह बताने में देर नहीं की कि सानिया नंबर वन डबल्स प्लेयर का जिक्र करना भूल गई हैं। मांजेकर ने ट्वीट किया, आपके कहने का मतलब है नंबर वन डबल्स प्लेयर। मुबारक हो!
 
कॉमन सेंस की बात है
सानिया मिर्जा ने भी जवाब देने में देर नहीं की। उन्होंने कहा, यह बात तो सबको पता है कि वह अब सिंगल्स में नहीं खेलतीं। सानिया अब काफी समय से केवल डबल्स ही खेलती हैं। ग्रैंड स्लैम इवेंट्स में भी वह डबल्स और मिक्स डबल्स में ही खेलती हैं। उन्होंने कहा यह तो कॉमन सेंस की बात है कि वह डबल्स रैंकिंग की बात कर रही थीं। 
 
इसके बाद जो सानिया ने कहा, शायद उससे मांजरेकर और उनके चाहने वालों को वह बात बुरी लग सकती है। सानिया ने लिखा कि शायद कॉमन सेंस इतना कॉमन नहीं है। सानिया ने लिखा क्योंकि अब वह सिंगल्स नहीं खेलती हैं तो क्या कॉमन सेंस नहीं है? खैर, मेरी गलती है। कॉमन सेंस अब इतना कॉमन नहीं है।
 
बाहर की गेंदों को छोड़ देते हैं
मांजरेकर शायद समझ चुके थे कि बात अब बिगड़ रही है। उन्होंने ट्वीट किया कि खैर आप एक महत्वपूर्ण जानकारी देना भूल गईं जो मुझ जैसे इंसान के लिए जरूरी थी जिसमें व्यावहारिकता की कमी है। सानिया ने एक बार फिर मांजरेकर को जवाब देते हुए एक खबर को ट्वीट किया जिसमें रैंकिंग से जुड़ी सारी जानकारी थी। बात यहां भी खत्म नहीं हुई। मांजरेकर ने क्रिकेट की भाषा में इसे जवाब देने का फैसला किया। उन्होंने लिखा कि हां आर्टिकल में नंबर वन डबल्स खिलाड़ी का भी जिक्र है। खैर, हम आॅफ स्टंप के बाहर की गेंदों को छोड़ देते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »