25 Apr 2024, 16:18:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नेशनल कबड्डी प्लेयर की पत्नी ने किया सुसाइड, पति पर लगाया...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2016 2:35PM | Updated Date: Oct 19 2016 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। इंडियन नेशनल कबड्डी प्लेयर रोहित चिल्लर की पत्नी ललिता ने सोमवार शाम दिल्ली के नांगलोई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ललिता ने अपने सुसाइड नोट में पति और सुसराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। 
 
ललिता ने सुसाइड नोट में लिखा
पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें ललिता ने अपने पति रोहित और सास ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ललिता ने लिखा, रोहित और उसके परिवार वाले उसके साथ मारपीट करते थे। आगे ललिता ने लिखा, उसने (रोहित) मुझे बहुत रुलाया और कहता था मेरी खुशी के लिए जिंदगी से चली जाओ। बता दें कि रोहित नेवी में स्पोर्ट्स कोटे से हेड कॉन्स्टेबल है। 
 
दहेज के लिए किया जाता था प्रताड़ित
इस बीच ललिता के परिवार ने रोहित के परिवार को सख्त सजा देने की मांग की है। साथ ही आरोप लगाया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। डीसीपी वेस्ट विजय कुमार ने बताया कि दोनों की शादी बीते मार्च में हुई थी। सुसाइड नोट बरामद कर लिया गया है। सभी पक्षों से पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »