25 Apr 2024, 21:58:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हार के बाद भी सानिया रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2016 2:34PM | Updated Date: Oct 18 2016 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ताजा डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में नंबर एक पर बनी हुई हैं, जबकि एटीपी युगल रैंकिंग में रोहन बोपन्ना चार पायदान खिसककर 23वें स्थान पर पहुंच गए। सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्राइकोवा को बीजिंग में हुए चाइना ओपन टूर्नामेंंट में क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
 
सानिया के कुल 8885 रैंकिंग अंक है। सानिया की पूर्व जोड़ीदार स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। पुरुष युगल रैंकिंग में बोपन्ना चार पायदान खिसककर 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अनुभवी लिएंडर पेस 59वें स्थान पर बने हुए हैं। दिविज शरण और पूरव राजा दो-दो पायदान चढ़कर क्रमश: 66वें और 70वें स्थान पर पहुंच गए हैं। एकल रैंकिंग में साकेत मेनेनी 32 पायदान खिसककर 186वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »