20 Apr 2024, 00:38:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Other Sports

ओलंपिक मेडल विजेता साक्षी ने पहलवान सत्यव्रत से की सगाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2016 8:38PM | Updated Date: Oct 16 2016 8:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रोहतक। रियो ओलिंपिक में भारत को पहला पदक दिलाने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक ने अपने से एक साल छोटे पहलवान सत्यव्रत कादियान से रविवार को सगाई कर ली है और जल्द ही वे शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

साक्षी ने अपने जीवनसाथी के रुप में भी पहलवान को ही चुना है। उन्होंने पहलवान सत्यव्र कादियान के साथ सगाई की है। वे भी उनके साथ ही अखाड़े में पहलवानी करते हैं। बताया जाता है कि दोनों के बीच प्रैक्टिस के दौरान प्यार हो गया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक साक्षी मलिक के रियो ओलंपिक में हिस्सा लेने से पहले ही दोनों के परिवार की रजामंदी से इन दोनों की शादी तय हो गई थी। लेकिन अभी तक शादी की तारीख के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

सत्यव्रत कादियान रोहतक में अखाड़ा चलाने वाले पहलवान सत्यवान के बेटे हैं और वह 97 किलो वेट कैटेगरी में खेलते हैं। पहलवान सत्यवान ही सत्यव्रत और साक्षी के गुरु हैं। सत्यवान को अर्जुन अवॉर्ड मिल चुका है।

सत्यव्रत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा कुछ माह पहले हुए हरियाणा सरकार के एक करोड़ के दंगल में भी वे तीसरे स्थान पर रहे थे। साक्षी और सत्यव्रत दोनों हरियाणा के रोहतक जिले से हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »