25 Apr 2024, 12:07:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन के हाथों तोहफे में मिली BMW को वापस लौटाएंगी दीपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2016 12:18PM | Updated Date: Oct 12 2016 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रियो ओलिंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने तोहफे में मिली बीएमडब्लू कार को लौटाने का फैसला किया है। यह तोहफा उन्हें खुद  मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने हाथो से भेंट किया था।
 
दीपा के कोच बिश्वेश्वर नंदी ने बताया कि दीपा की फैमिली से बात कर हमने यह कार वापस लौटाने का फैसला किया है। यह गाड़ी काफी महंगी है। इसका मेंटनेंस दीपा की फैमिली के लिए आसान नहीं होगा। दीपा ओलिंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय जिम्नास्ट बनीं थी और मामूली अंतर से ही कांस्य पदक हासिल करने से चूक गई थी। 
 
...तो और भी मुश्किल हो जाएगी
कोच के मुताबिक त्रिपुरा में दीपा के घर तक इसके लायक न तो सड़कें हैं, न ही आसपास कोई सर्विस सेंटर है। ऐसे में कार की देखरेख और भी मुश्किल हो जाएगी। दीपा के कोच ने बताया कि स्पॉन्सर ने कार के बदले कैश देने की बात कही है, जिससे वो लोग छोटी कार ले लेंगे। हालांकि दीपा के पिता ने इस बारे में जानकारी न होने की बात कही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »