24 Apr 2024, 22:01:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रेसलर योगेश्वर दत्त ने BA की छात्रा से की सगाई, जनवरी में होगी शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2016 8:13PM | Updated Date: Oct 10 2016 9:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ओलंपिक मेडल विजेता योगेश्वर दत्त ने रविवार को सगाई कर ली है। योगेश्वर ने सोनीपत की रहने वाली शीतल के साथ सगाई की। सगाई समारोह दिल्ली के एक निजी रेस्टोरेंट में हुआ। अब 16 जनवरी को दोनों परिणय सूत्र में बंधेगे।

योगेश्वर की भावी जीवनसाथी कांग्रेस नेता जयभगवान शर्मा की बेटी शीतल है। इस समारोह में दोनों परिवारों के कुछ खास लोगों के अलावा कई नेता शामिल हुए।

योगेश्वर लगातार चार बार ओलंपिक खेल चुके हैं। 2012 के लंदन ओलंपिक में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। हालांकि, वो इस बार रियो ओलिंपिक में मेडल से चूक गए। शीतल जयभगवान शर्मा की इकलौती बेटी हैं। शीतल जेबीटी व सीटेट करने के बाद सोनीपत के जीवीएम कॉलेज से बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है।

योगेश्वर और शीतल को अशीर्वाद देने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण, कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई, इनसो नेता दिग्विजय चौटाला, सहित कई लोग शामिल हुए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »