28 Mar 2024, 22:56:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सिल्वर मेडलिस्ट दीपा से फ्लाइट में बदसलूकी, कहा स्वीटहार्ट चिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2016 2:53PM | Updated Date: Oct 6 2016 2:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रियो पैरालिंपिक में सिल्‍वर मेडल जीतकर देश का नाम ऊंचा करने वाली खिलाड़ी दीपा मलिक के साथ फ्लाइट में बदसलूकी का मामला सामने आया है। दीपा का आरोप है कि मंगलवार को मुंबई से दिल्ली लौटते समय विस्तारा की फ्लाइट में एयरहोस्टेस ने उनके साथ रूखेपन और अभद्रता से बात की और जब उन्होंने आपत्ति की तो उसने कहा, 'स्वीटहार्ट चिल'। 

दीपा ने ट्वीट करके टाटा-सिया द्वारा संचालित विस्तारा एयरलाइन कर्मियों के उनके साथ किए गए खराब व्यहवार की जानकारी दी तो एयरलाइन ने दीपा से माफी मांगी।   ये है पूरा मामला घटना बुधवार को हुई, जब दीपा विस्तारा की मुंबई-दिल्ली उड़ान 'यूके902' से जा रही थीं। दीपा की व्हीलचेयर को खराब तरीके से कर्मचारी फ्लाइट में ले गए।

उन्हें व्हीलचेयर से सीट पर बैठाने के लिए 10 मिनट तक एक-दूसरे को देखते रहे। ये एक दिव्यांग के लिए दिल दुखाने वाला रहा। दीपा ने बताया कि उन्होंने अपनी मम्मी को फोन करके फ्लाइट के लेट हो जाने की खबर देने के लिए फोन मांगा, फोन देने की जगह वहां मौजूद स्टाफ में से एक लड़की ने उन्हें कहा 'स्वीटहार्ट, चिल'। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »