26 Apr 2024, 01:58:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन टायसन फ्यूरी ने की संन्यास की घोषणा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2016 10:59AM | Updated Date: Oct 5 2016 10:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन और विवादास्पद ब्रिटिश मुक्केबाज टायसन फ्यूरी ने बॉक्सिंग से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए अपने संन्यास लेने की बात बताई। उन्होंने लिखा, बॉक्सिंग मेरे जीवन की सबसे दुखदाई चीज रही है। सब बेकार है। मैं महान हूं, मैं रिटायर हो रहा हूं। पिछले हफ्ते फ्यूरी का कोकीन टेस्ट पॉजीटिव पाया गया है और उन्होंने अक्टूबर में व्लादीमिर क्लिश्चको के साथ होने वाली अपनी फाइट रद्द कर दी है। 
 
इसमें उन्हे अपनी डब्ल्यूबीए और डब्ल्यूबीओ हैवीवेट बेल्ट्स डिफेंड करनी थीं। 28 साल के फ्यूरी के व्लादीमिर के साथ होने वाले मैच से सबसे बड़ी कमाई होने वाली थी। पिछले साल नवंबर में फ्यूरी ने उन्हें हराकर चैंपियनशिप जीती थी।
 
यूके की एंटी-डोपिंग ने फ्यूरी पर डोपिंग का आरोप लगाया था। उनका यह सैंपल व्लादीमिर के साथ हुए मैच से नौ महीने पहले लिया गया था। इसमें प्रतिबंधित ड्रग नैंड्रोलोन पाई गई थी। फ्यूरी को इसके लिए सस्पेंड भी किया गया था, लेकिन उनकी लीगल टीम उनका बैन कैंसल करवाने में सफल रही थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »