28 Mar 2024, 14:14:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बाउट के बाद स्काटिश मुक्केबाज माइक का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2016 11:28AM | Updated Date: Oct 2 2016 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। स्काटलैंड के 25 वर्षीय मुक्केबाज माइक टॉवेल ग्लास्गो में वेल्टरवेट बाउट के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। टॉवल ग्लास्गो में वेल्टरवेट बाउट में हिस्सा लेने पहुंचे थे जहां ओपनिंग बाउट में उन्हें वेल्स के डेल इवांस से हार झेलनी पड़ी।
 
रैफरी विक्टर लाफलिन ने मुकाबले के पांचवें राउंड में हालांकि बाउट को रोक दिया था। माइक को इसके बाद रिंग में ही उपचार दिया गया, लेकिन हालत बिगड़ती देख उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया। विपक्षी मुक्केबाज इवांस ने इस घटना पर शोक जताया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »