20 Apr 2024, 18:18:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भाला फेंक में अनु रानी का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2016 2:03PM | Updated Date: Sep 30 2016 2:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। भाला फेंक की एथलीट अनु रानी ने 56वीं ओपन राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया और 60 मीटर की दूरी को छूने वाली पहली भारतीय महिला भी बनीं।
 
इंचियोन एशियाई खेल 2014 में कांस्य पदक जीतने वाली अनु ने गुरुवार को 60.01 मीटर भाला फेंका और इस तरह से 59.87 मीटर के अपने पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया जो उन्होंने जुलाई में राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप में बनाया था। 
 
ओएनजीसी की पूनम रानी ने 56.73 मीटर भाला फेंककर रजत, जबकि रेलवे की के. रश्मि (51.56 मीटर) ने कांस्य पदक जीता। पुरुषों की ऊंची कूद में भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जबकि चोटी के तीन स्थान पर रहने वाले एथलीटों ने 2.20 मीटर की ऊंचाई नापी। दिल्ली के तेजास्विन शंकर ने 2.22 मीटर के प्रयास से स्वर्ण पदक जीता, जबकि सेना के चेतन और केरल के श्रीनित मोहन ने 2.20 मीटर के साथ क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »