17 Apr 2024, 03:28:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रुषिराज को रैपिड फायर पिस्टल में स्वर्ण पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2016 11:46AM | Updated Date: Sep 21 2016 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गबाला। भारतीय निशानेबाज रुषिराज बारोट ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप के तीसरे दिन मंगलवार को पुरुष वर्ग में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल का स्वर्ण पदक जीता। भारत ने बुधवार को 2 स्वर्ण सहित पांच पदक जीते और वह पदक तालिका में छह स्वर्ण, चार रजत और आठ कांस्य सहित कुल 18 पदक लेकर दूसरे स्थान पर बना हुआ है।
 
रुषिराज ने फाइनल में चेक गणराज्य के लुकास सुकोमल को 25-23 से पीछे छोड़कर जूनियर विश्व कप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। प्रतीक बोर्स, अर्जुन बाबुता और प्रशांत ने दस मीटर एयर राइफल 1849.9 का स्कोर बनाकर टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। जूनियर पुरुष पांच मीटर पिस्टल में अनमोल, निशांत भारद्वाज और अर्जुन दास ने टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता। उनका कुल स्कोर 1600 था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »