23 Apr 2024, 11:39:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पुरस्कार मिलने से पहले यहां प्रदर्शन करना पड़ता है: नंदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2016 2:53PM | Updated Date: Sep 17 2016 2:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। स्टार जिम्नास्ट दीपा करमाकर के कोच बिश्वेश्वर नंदी ने इस घारणा को खारिज किया है कि पिछले महीने रियो ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करने वाली दीपा और अन्य खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के बाद मिलने वाली वित्तीय सहायता अगर ब्राजील जाने से पहले मिलती तो बेहतर रहता।
    

नंदी ने दीपा और उनको यहां भारतीय खेल पत्रकार संघ के 39वें राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान सम्मानित किए जाने के बाद कहा, यह भारत है। आपको यहां पहले प्रदर्शन करना होता है। आप लोग (मीडिया) भी उनके कुछ विशेष करने के बाद ही उनके बारे में लिखते हैं।     

नंदी ने यह प्रतिक्रिया कई पूर्व खिलाड़ियों के नजरिए के बाद दी थी जिसमें पूर्व हाकी कप्तान दिलीप टिर्की भी शामिल थे जिन्होंने कहा था कि अगर ओलंपिक जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए इस तरह की सहायता मिले को खिलाड़ियों के लिए काफी मददगार रहेगा।
    
वाल्ट फाइनल में कांस्य पदक से चूकने वाली दीपा के अलावा रियो खेलों की पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और पहलवान साक्षी मलिक को उनके प्रदर्शन के बाद नकद पुरस्कार दिए गए थे और साथ ही उन्हें महंगी कारें भी मिली थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »