23 Apr 2024, 23:10:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नरसिंह यादव मामले की जांच करेगी सीबीआई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2016 2:46PM | Updated Date: Sep 17 2016 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। डोप टेस्ट में फेल होने के कारण चार साल का प्रतिबंध झेल रहे पहलवान नरसिंह यादव के डोपिंग केस की जांच अब सीबीआई करेगी। भारतीय कुश्ती संघ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने नरसिंह केस अब सीबीआई के हवाले कर दिया है।

भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने बताया कि मैं 28 अगस्त को पीएमओ गया था और वहां जाकर मैंने नरसिंह के केस की जांच सीबीआई को सौंपने की अपील की थी।

सिंह ने बताया कि संघ चाहता है कि नरसिंह के मामले में पूरी सच्चाई सबके सामने आए और इसलिए ही उन्होंने सीबीआई जांच पर जोर दिया। डोप टेस्ट में फेल होने की वजह से नरसिंह यादव रियो ओलिंपिक में 74 किलोग्राम वर्ग कुश्ती स्पर्धा में हिस्सा नहीं ले सके थे।

नाडा की जांच के तहत पता चला कि नरसिंह को धोखे से प्रतिबंधित पदार्थ दिया गया था और फिर क्लीनचिट देकर उन्हें रियो जाने की इजाजत दे दी गई थी। हालांकि  वाडा ने नाडा की क्लीनचिट को खारिज करते हुए नरसिंह को बाहर कर दिया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »