19 Apr 2024, 15:41:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने एशिया कप के पहले दिन छह पदक जीते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2016 12:17PM | Updated Date: Sep 15 2016 12:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय साइकिलिस्टों ने बुधवार को यहां ट्रैक एशिया कप 2016 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक से कुल छह पदक अपनी झोली में डाले। देबोरा हेरोल्ड ने अपनी टीम को निराश नहीं किया और इंदिरा गांधी खेल परिसर वेलोड्रोम में पहले दिन दो स्वर्ण पदक जीत लिए। महिला एलीट स्पर्धा में देबोरा ने 500 मीटर का स्वर्ण 35.964 सेकंड का समय निकालकर जीता।
 
टीम स्प्रिंट महिला एलीट वर्ग में देबोरा और केजिया वर्गीज की भारतीय टीम ने कजाखस्तान को पीछे छोड़ते हुए 35.962 सेकंड से पहला स्थान हासिल किया। कांस्य पदक राजकुमारी देवी को मिला। भारत की जूनियर टीम ने टीम स्प्रिंट स्पर्धा में 49.299 सेकंड से रजत पदक हासिल किया। जूनियर महिला टीम ने टीम स्प्रिंट स्पर्धा में एक स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाला। भारत के लिए एक अन्य स्टार खिलाड़ी एलेना रेजी रहीं जो पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। उन्होंने रजत पदक हासिल किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »