25 Apr 2024, 15:01:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विश्व रैंकिंग में शीर्ष पांच में पहुंची साक्षी मलिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2016 12:25PM | Updated Date: Sep 13 2016 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रियो ओलिंपिक में कांस्य पदक की बदौलत साक्षी मलिक ने नवीनतम यूडब्ल्यूडब्ल्यू (यूनाईटेड विश्व कुश्ती) रैंकिंग में शीर्ष पांच में जगह बना ली है। साक्षी अब महिला 58 किग्रा वर्ग में कॅरियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर हैं। ओलिंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं साक्षी को इससे पहले कोई रैंकिंग हासिल नहीं थी।

ओलिंपिक के दौरान क्वार्टर फाइनल में घुटने की चोट के कारण बाहर हुर्इं एक अन्य भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट 48 किग्रा वर्ग में दो स्थान के फायदे से 11वें स्थान पर पहुंच गई हैं। पुरुष फ्रीस्टाइल में संदीप तोमर और बजरंग पूनिया ही भारतीय पहलवानों में शीर्ष 20 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। ओलिंपिक के शुरुआती दौर में ही हारकर बाहर हुए संदीप 57 किग्रा वर्ग में 15वें, जबकि बजरंग 61 किग्रा वर्ग में 18वें स्थान पर हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »