29 Mar 2024, 06:43:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फार्मूला वन को खरीदेगी अमेरिकी कंपनी लिबर्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2016 11:57AM | Updated Date: Sep 11 2016 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। अमेरिका की मीडिया कंपनी लिबर्टी ने पुष्टि की है कि वह फॉमूर्ला वन को 4.4 अरब डॉलर में खरीद रही है। फॉर्मूला वन, कार रेसिंग की दुनिया में जाना-माना नाम है। इसे फामूर्ला-1 या एफ-1 के नाम से भी जाना जाता है। इस ऐलान के बाद कंपनी के मालिकाना हक के बारे में सालों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।
 
हालांकि बर्नी एक्लेस्टोन फॉर्मूला वन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने रहेंगे। लिबर्टी मीडिया की हिस्सेदारी अटलांटा ब्रेव्स लीग बेसबॉल क्लब सहित खेल और मनोरंजन से जुड़ी कई कंपनियों में है।
 
अरबपति जॉन मेलोन के स्वामित्व वाली लिबर्टी की हिस्सेदारी फॉर्मूला वन बिजनेस में शुरुआती दौर में छोटे स्तर पर रहेगी। कंपनी की योजना है कि रेगुलेटरों की ओर से सौदे को मंजूरी मिल जाने के बाद इस कारोबार का पूर्ण अधिग्रहण किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »