28 Mar 2024, 19:50:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अब योगेश्वर दत्त को नहीं मिलेगा लंदन ओलिंपिक का गोल्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2016 12:00PM | Updated Date: Sep 7 2016 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त का लंदन ओलिंपिक खेलों का कांस्य पदक स्वर्ण पदक में नहीं बदलेगा, क्योंकि यूनाईटेड विश्व कुश्ती (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि पुरुष 60 किग्रा फ्रीस्टाइल में शीर्ष पर रहे तोग्रुल असगारोव कभी प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पॉजीटिव नहीं पाए गए।
 
वैश्विक संस्था ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, खबरों के विपरीत, 2012 ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता तोग्रुल असगारोव ने कभी यूडब्ल्यूडब्ल्यू की डोपिंग रोधी नीति का उल्लंघन नहीं किया। इससे पहले रजत पदक विजेता रूस के बेसिक कुदुखोव को प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन का दोषी पाया गया था जिसके बाद चार बार के विश्व चैंपियन और दो बार के ओलिंपिक पदक विजेता कुदुखोव का पदक कांस्य पदक विजेता योगेश्वर को मिलने की संभवना है। योगेश्वर क्वार्टर फाइनल में कुदुखोव से हार गए थे लेकिन बाद में उन्होंने रेपेचेज के जरिए कांस्य पदक जीता था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »