25 Apr 2024, 22:59:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आडवाणी ने वापसी करने के बाद जुंहुई को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2016 2:56PM | Updated Date: Sep 6 2016 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत के शीर्ष क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने सोमवार को चीन के डिंग जंहुई के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए विश्व 6 रेड स्नूकर चैंपियनशिप में जीत से अपना अभियान शुरू किया।
 
आडवाणी थाईलैंड के बैंकॉक में अपने शुरुआती ग्रुप मैच में 9वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के खिलाफ 3-4 से पिछड़ रहे थे, लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए जंहुई को 5-4 से शिकस्त दी।
 
हालांकि दो अन्य भारतीयों को अपने पहले ही ग्रुप मैचों में पराजय का मुंह देखना पड़ा। ईशप्रीत सिंह चढ्ढा को इंग्लैंड के मार्क डेविस ने 5-0 से, जबकि सौरव कोठारी को इंग्लैंड के ही खिलाड़ी माइकल वाइट ने 5-3 से शिकस्त दी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »