19 Apr 2024, 22:21:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

साक्षी मलिक रोहतक विवि की कुश्ती निदेशक नियुक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2016 2:12PM | Updated Date: Sep 5 2016 2:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने रियो ओलिंपिक कांस्य पदकधारी साक्षी मलिक को रोहतक में स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में कुश्ती निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की। खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि साक्षी को उनके विशेष कोष में से 21 लाख रुपए और 500 वर्ग गज का प्लाट भी दिया जाएगा।
 
साक्षी के कोच मंदीप को विशेष नियमों के अंतर्गत पदोन्नति भी दी जाएगी। खेल मंत्री ने आयोजित एक कार्यक्रम इसकी घोषणा की, जिसमें हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया, पूनम रानी तथा पहलवान वीरेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »