20 Apr 2024, 15:43:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दीपा करमाकर भारत की सबसे ज्यादा प्रेरणादायी महिला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2016 10:31AM | Updated Date: Sep 4 2016 10:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जनेरियो में पिछले महीने हुए ओलिंपिक खेलों में अपने दमदार प्रदर्शन से वाहवाही लूटने वाली महिला जिम्नास्टिक खिलाड़ी दीपा करमाकर भारत की सबसे ज्यादा प्रेरणादायक महिला हैं। शादी कराने वाली वेबसाइट शादी डॉट कॉम ने हाल ही में सफलता की परिभाषा को समझने के लिए एक शोध किया था। 
 
इस आॅनलाइन शोध में 23 से 30 साल तक के 12500 लोगों ने हिस्सा लिया था। जब हजारों लोगों से पूछा गया कि हाल ही में किस महिला से उन्हें सबसे ज्यादा प्रेरणा मिलती है तो 33.7 फीसदी लोगों ने दीपा करमाकर का नाम बताया।
 
दीपा के बाद दूसरे स्थान पर रियो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक रहीं। साक्षी को 27.4 फीसदी वोट मिले। रियो ओलिंपिक में रजत पदक जीतने वाली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु इस सूची में तीसरे स्थान पर रहीं। सिंधु को 27.1 फीसदी वोट मिले। अरुंधती भट्टाचार्या को 6.2 फीसदी वोट मिले। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »