25 Apr 2024, 19:12:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजे गए सिंधु, साक्षी, दीपा और जीतू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2016 8:02PM | Updated Date: Aug 29 2016 8:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नारीशक्ति की जय जयकार का अनूठा नजारा सोमवार को राष्ट्रपति भवन में देखने को मिला जब राष्ट्रपति ने रियो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू, पहलवान साक्षी मलिक और जिम्नास्ट दीपा करमाकर को राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा जबकि निशानेबाज जीतू राय को भी देश का यह सर्वोच्च खेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
     
25 में पहली बार चार खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया। इसका श्रेय रियो ओलंपिक में इन तीनों ‘वंडर गर्ल’ के शानदार प्रदर्शन को जाता है जिनमें से सिंधू ने रजत पदक जीता जबकि साक्षी महिला कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी और दीपा ने जिम्नास्टिक में क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला बनने के बाद चौथा स्थान हासिल करके सभी का दिल जीता।
     
जीतू ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण और आईएसएसएफ विश्व कप में पुरूषों की दस मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता था हालांकि रियो ओलंपिक में वह पदक नहीं जीत सके। राष्ट्रपति ने ऐतिहासिक दरबार हाल में आयोजित समारोह में इन सभी को पदक, सर्टिफिकेट और 7.5 लाख रूपए नकद पुरस्कार दिया।
     
समारोह के आकर्षण का केंद्र हालांकि महिला पहलवान विनेश फोगाट रही जो रियो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल में घुटने की चोट के कारण हारकर बाहर हो गई थी। व्हीलचेयर पर आई विनेश को पुरस्कार देने राष्ट्रपति खुद आगे आए और हाल में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ इस खिलाड़ी के जज्बे को सराहा।
     
क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे को छोड़कर सभी 14 खिलाड़ी अर्जुन पुरस्कार लेने के लिए मौजूद थे जिन्हें प्रतिमा, सर्टिफिकेट और पांचपांच लाख रूपए नकद पुरस्कार दिए गए।

प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन के भव्य दरबार हॉल में चार खिलाड़यिों को खेल रत्न प्रदान करने के अलावा 15 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, छह कोचों को द्रोणाचार्य अवार्ड, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार, और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्राफी 2015-16 प्रदान की।

ब्रांड एम्बेसडर बनीं सिंधु
देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ ने ओलंपिक रजत पदकधारी पीवी सिंधु को अपना ब्रांड एम्बसेडर नियुक्त करने और इस शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी को कमांडैंट की मानद रैंक प्रदान करने का फैसला किया है।

1-1 करोड़ देगी यूपी सरकार

रियो ओलंपिक में रजत पदक विजेता बैडिमंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु, कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक और जिमनास्टिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाली दीपा करमाकर को उत्तर प्रदेश सरकार एक-एक करोड़ रुपए का नगद पुरस्कार देगी। यह घोषणा सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'लक्ष्मण' व 'रानी लक्ष्मीबाई' पुरस्कार से खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »