25 Apr 2024, 17:44:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बच्चे के इलाज के लिए अपना पदक बेचेंगे मालाचोस्की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2016 12:15PM | Updated Date: Aug 26 2016 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वारसा। पोलैंड के ओलिंपियन डिस्कस थ्रो खिलाड़ी पिओट मालाचोस्की आंख के कैंसर से पीड़ित तीन साल के ओल्के के इलाज के लिए अपना रजत पदक बचेंगे। मालाचोस्की ने रियो ओलिंपिक की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में रजत जीता था।
 
ओल्के की मां ने मालाचोस्की को लेटर लिखकर मदद मांगी थी कि उनका बेटा न्यूयाॅर्क के अस्पताल में पिछले दो साल से कैंसर से लड़ रहा है, जिसके बाद मालाचोस्की ने अपना पदक बेचने का फैसला किया। 
 
मालाचोस्की ने अपने फेसबुक पेज पर ओल्के और अपने पदक की तस्वीर पोस्ट की है और वह अपना पदक बेचना चाहते हैं। मालाचोस्की ने कहा कि मैंने रियो में पदक के लिए संघर्ष किया। अब मैं सभी यह कह रहा हूं कि मेरा मेडल खरीदने के लिए और संघर्ष करें। यदि आप मेरी मदद करते हैं तो मेरा यह रजत पदक स्वर्ण से भी प्रतिष्ठित हो जाएगा। पदक से मिलना सारा पैसा में ओल्के के इलाज के लिए दूंगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »