26 Apr 2024, 04:09:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

12 लाख रूपए में बिका उसेन बोल्ट के आॅटोग्राफ वाला जूता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2016 10:13AM | Updated Date: Aug 25 2016 10:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। दुनिया के सबसे तेज धावक जमैका के उसेन बोल्ट के आॅटोग्राफ वाला जूता इंटरनेट नीलामी में 18,152 डॉलर (करीब 12 लाख रुपए) में बिका। 30 बोलियों के बाद अंतिम रकम सामने आई। नीलामी करने वाली संस्था काटाविकी ने इसकी शुरुआती कीमत 8 हजार डॉलर रखी थी। 
बोल्ट ने यह जूता 2015 विश्व चैंपियनशिप (बीजिंग) के दौरान पहना था।
 
इस जूते को पहनकर बोल्ट ने 100 मीटर रेस में अमेरिका के जस्टिन गैटलिन को पीछे छोड़ा था। इस जूते के साथ बोल्ट ने 200 तथा 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस का स्वर्ण भी जीता था। हाल ही में संपन्न रियो ओलिंपिक में दुनिया के इस सबसे तेज धावक ने 3 स्वर्ण अपने नाम किए। बोल्ट अभी तक 3 ओलिंपिक्स में हिस्सा ले चुके हैं और उन्होंने कुल 9 गोल्ड जीते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »