29 Mar 2024, 12:26:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी ने उसेन बोल्ट को किया चैलेंज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2016 11:48AM | Updated Date: Aug 24 2016 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रिटेन। दुनिया के सबसे तेज रनर माने जाने वाले उसेन बोल्ट को ब्रिटेन के राजकुमार हैरी ने रेस के लिए चैलेंज किया। हालांकि यह चैलेंज मजाक में दिया गया। बोल्ट को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रिंस हैरी ने यह चैलेंज दिया।
 
इस चैलेंज को बोल्ट ने मान भी लिया। प्रिंस हैरी ने लिखा, बधाई हो उसेन बोल्ट, अब तुम सबसे महान बन गए हो, लेकिन क्या फिर भी तुम मेरे साथ एक रीमैच करना चाहोगे। 30वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई। 
 
बोल्ट ने लिखा, चलिए करते हैं। जन्मदिन पर बधाई देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। जिस रेस की फोटो प्रिंस हैरी ने ट्वीट की थी, वह 2012 में हुई थी। यह रेस जमैका में ही हुई थी। तब प्रिंस हैरी वहां के टूर पर गए थे। यह रेस प्रिंस हैरी ने ही जीती थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »