29 Mar 2024, 04:07:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Other Sports

मिल्खा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने वाले धर्मबीर डोप टेस्ट में फेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2016 11:38AM | Updated Date: Aug 4 2016 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रियो ओलंपिक शुरू होने से पहले भारत की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। नरसिंह यादव को क्लीन चिट मिली ही थी कि संदीप, इंद्रजीत के बाद अब मिल्का सिंह का रिकार्ड तोड़ने वाले धावक धर्मवीर डोप टेस्ट में फेल हो गए है। 
 
200 मीटर दौड़ वाले धावक धर्मवीर का नाडा द्वारा लिया गया सैंपल पॉजीटिव पाया गया है। डोप टेस्ट में फेल होने के कारण धर्मबीर सिंह का रियो में जाने का सपना टूट गया हालांकि अभी नाडा ने अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर एथलेटिक्स फेडरेशन को इस बारे में जानकारी नहीं दी है।
 
गौरतलब है कि धर्मबीर रियो में जाने वाले एकमात्र पुरुष धावक हैं और जो कि हरियाणा के रोहतक के रहने वाले है। उन्होंने इस साल जुलाई में बंगलुरु में हुए इंडियन ग्रां प्री एथलेटिक्‍स में 20.50 सेकंड के ओलंपिक मार्क को 20.45 सेकंड में ही पूरा किया था। यहीं नहीं 21 वीं एशियन चैंपियनशिप में धर्मबीर ने 22.66 सेकंड की टाइमिंग के साथ भारत के मशहूर धावक मिल्‍खा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »