29 Mar 2024, 17:37:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

WBO रैंकिंग में दसवें स्थान पर पहुंचे विजेंदर सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2016 10:59AM | Updated Date: Aug 4 2016 10:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह पिछले महीने एशियाई पेसेफिक सुपर मिडिलवेट खिताब जीतने के बाद विश्व मुक्केबाज संगठन की जारी रैंकिंग में दसवें नंबर पर काबिज हो गए हैं। विजेंदर ने दस राउंड तक चले कड़े मुकाबले में डब्ल्यूबीसी यूरोपीय चैंपियन केरी होप को हराया था। 

वह पिछले साल पेशेवर बनने के बाद से अजेय हैं। उन्होंने लगातार सात जीत दर्ज की हैं जिनमें से छह जीत नाकआउट में हासिल की हैं। यह भारतीय मुक्केबाज अमेरिका के उदीयमान स्टार ट्रेवर मैककम्बी से उपर है। मैककम्बी भी अब तक अजेय हैं। उन्होंने 22 जीत दर्ज की हैं जिनमें 17 नाकआउट जीत शामिल हैं। 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »