20 Apr 2024, 16:08:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रियो ओलिंपिक के लिए खेल गांव पहुंची सानिया मिर्जा और टेबल टेनिस टीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2016 3:07PM | Updated Date: Aug 2 2016 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डि जिनेरेयो। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और टेबल टेनिस टीम शुक्रवार से शुरू होने वाले रियो ओलंपिक में हिस्सा लेने खेल गांव पहुंच गईं। खेल गांव में सानिया की अगवानी मिशन प्रमुख राकेश गुप्ता ने की और उन्हें ओलंपिक स्मृति चिह्न प्रदान किया।
 
यह सभी खिलाड़ियों को दिया जाता है। सानिया ओलंपिक खेल गांव पहुंचने वाली पहली टेनिस खिलाड़ी हैं। वह मॉन्ट्रियल से यहां पहुंची हैं, जहां वह रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट में भाग ले रही थीं। सानिया तीसरी बार ओलंपिक में खेलेंगी।
 
अपने तीसरे ओलिंपिक में खेल रही सानिया मांट्रियल से यहां पहुंची हैं, जहां वह रोजर्स कप में हिस्सा ले रही थीं। सानिया महिला युगल में प्रार्थना थोंबारे के साथ जोड़ी बनाएंगी जबकि मिश्रित युगल में रोहन बोपन्ना के साथ खेलेंगी। महिला युगल मुकाबलों की शुरुआत छह अगस्त जबकि मिश्रित युगल मुकाबलों की शुरुआत 10 अगस्त से होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »