19 Apr 2024, 22:16:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अक्‍टूबर में कबड्डी विश्व कप की मेजबानी करेगा भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2016 7:02PM | Updated Date: Jul 31 2016 7:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत इस साल अक्‍टूबर में कबड्डी विश्व कप की मेजबानी करेगा जिसमें 12 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। भारत के अलावा अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, ईरान, पोलैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश, कोरिया, जापान और कीनिया की टीमें इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी जिसकी तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी महासंघ के अध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलौत ने कहा अंतरराष्ट्रीय कबड्डी महासंघ को गर्व है कि यह खेल तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रहा है और भारत में होने वाले 2016 कबड्डी विश्व कप के जरिए जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने वाला है। कबड्डी 1990 से एशियाई खेलों का हिस्सा है और भारत ने तब से इस खेल में सभी स्वर्ण पदक जीते हैं। स्टार स्पोर्ट्स कबड्डी विश्व कप का आधिकारिक प्रसारक होगा। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »