23 Apr 2024, 11:39:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

तीन बार के विश्व चैंपियन लुईस हेमिल्टन ने जीती हंगरी ग्रांप्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2016 12:07PM | Updated Date: Jul 26 2016 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बुडापेस्ट। तीन बार के विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन ने हंगरी ग्रांप्री फॉमूर्ला वन रेस जीत ली। इसके साथ ही मर्सिडीज के इस ड्राइवर ने ड्राइवर्स चैंपियनशिप में अपने साथी निको रोसबर्ग पर छह अंकों की बढ़त बना ली। पोल पोजीशन से शुरुआत करने वाले हैमिल्टन 1 मिनट 40.30 सेकंड के समय के साथ रिकॉर्ड 5वीं बार हंगरी में चैंपियन बने। वे ड्राइवर्स तालिका में 192 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गए हैं। 
 
दूसरा स्थान हासिल करने वाले रोसबर्ग 186 अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर रहने वाले रेडबुल के डेनियल रिकार्डो 115 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। फरारी के सेबेस्टियन वेटल चौथे और रेडबुल के मैक्स पांचवें स्थान पर रहे। सहारा फोर्स इंडिया के निको हल्केनबर्ग ने दसवें स्थान पर रहते हुए टीम को एक अंक दिलाया। उनके सहयोगी सर्जियो पैरेज 11वें स्थान पर रहे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »